Yllix

श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक


# श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक


॥ दोहा ॥


लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।


वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥


॥ छन्द ॥


॥ १ ॥


बाल समय रवि भक्षि लियो तब, तीनहुँ लोक भयो अँधियारो।


ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो॥


देवन आनि करी बिनती तब, छाड़ि दियो रवि कष्ट निवारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ २ ॥


बालि की त्रास कपीस बसैं गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो।


चौंकि महामुनि शाप दियो तब, चाहिए कौन विचार बिचारो॥


कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के सोक निवारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ ३ ॥


अंगद के संग लेन गए सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो।


जीवत न बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाये इहाँ पगु धारो॥


हेरी थके तट सिन्धु सबै तब, लाए सिया-सुधि प्राण उबारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ ४ ॥


रावन त्रास दई सिय को सब, राक्षसी सों कही सोक निवारो।


ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाए महा रजनीचर मारो॥


चाहत सीय असोक सों आगि सु, दै प्रभुमुद्रिका सोक निवारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ ५ ॥


बान लग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सुत रावन मारो।


लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो॥


आनि सजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्रान उबारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ ६ ॥


रावन युद्ध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर डारो।


श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो॥


आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ ७ ॥


बंधु समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पताल सिधारो।


देबिहिं पूजि भलि विधि सों बलि, देउ सबै मिलि मन्त्र विचारो॥


जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावन सैन्य समेत संहारो।


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ ८ ॥


काज किये बड़ देवन के तुम, बीर महाप्रभु देखि बिचारो।


कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसे नहिं जात है टारो॥


बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो॥


को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥


॥ दोहा ॥


लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।


वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥


॥ श्री हनुमते नमः ॥

श्री हनुमान चालीसा

 


॥ दोहा ॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥

॥ चौपाई ॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।

जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥

राम दूत अतुलित बल धामा।

अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा।

कानन कुंडल कुंचित केसा॥

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।

काँधे मूँज जनेऊ साजै॥

शंकर सुवन केसरी नंदन।

तेज प्रताप महा जग वंदन॥

विद्यावान गुनी अति चातुर।

राम काज करिबे को आतुर॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।

बिकट रूप धरि लंक जरावा॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे।

रामचंद्र के काज सँवारे॥

लाय सजीवन लखन जियाये।

श्री रघुबीर हरषि उर लाये॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

नारद सारद सहित अहीसा॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते।

कवि कोविद कहि सके कहाँ ते॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।

राम मिलाय राज पद दीन्हा॥

तुम्हरो मंत्र विभीषण माना।

लंकेश्वर भए सब जग जाना॥

जुग सहस्र जोजन पर भानू।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।

जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥

दुर्गम काज जगत के जेते।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥

राम दुआरे तुम रखवारे।

होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥

सब सुख लहै तुम्हारी सरना।

तुम रक्षक काहू को डरना॥

आपन तेज सम्हारो आपै।

तीनों लोक हाँक तें काँपै॥

भूत पिशाच निकट नहिं आवै।

महाबीर जब नाम सुनावै॥

नासै रोग हरै सब पीरा।

जपत निरंतर हनुमत बीरा॥

संकट तें हनुमान छुड़ावै।

मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥

सब पर राम तपस्वी राजा।

तिनके काज सकल तुम साजा॥

और मनोरथ जो कोई लावै।

सोइ अमित जीवन फल पावै॥

चारों जुग परताप तुम्हारा।

है परसिद्ध जगत उजियारा॥

साधु संत के तुम रखवारे।

असुर निकंदन राम दुलारे॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।

अस बर दीन जानकी माता॥

राम रसायन तुम्हरे पासा।

सदा रहो रघुपति के दासा॥

तुम्हरे भजन राम को पावै।

जनम जनम के दुख बिसरावै॥

अंतकाल रघुबर पुर जाई।

जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई॥

और देवता चित्त न धरई।

हनुमत सेइ सर्व सुख करई॥

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥

जय जय जय हनुमान गोसाईं।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥

जो सत बार पाठ कर कोई।

छूटहि बंदि महा सुख होई॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।

होय सिद्धि साखी गौरीसा॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा।

कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥

॥ दोहा ॥

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

॥ जय श्रीराम! जय हनुमान! ॥

मूलाधार चक्र हीलिंग।

 https://youtu.be/APq3mCgb3fM?si=D1nkuyqimWfZXSyp

ये वीडियो जरूर देखें, मूलाधार चक्र हीलिंग का है ,रात को सोने से पहले जरूर देखें बहुत पावर फुल वीडियो है, ये चैनल भी मेरा है, अगर अच्छा लगे तो लाइक कमेंट सब्सक्राइब जरूर करें, धन्यवाद।


Sab kuch

श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक

# श्री संकटमोचन हनुमानाष्टक ॥ दोहा ॥ लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर। वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥ ॥ छन्द ॥ ॥ १ ॥ बाल समय रवि भक...