Yllix

अपने अंतरात्मा को सुख कैसे पहुचए?

लस्सी का ऑर्डर देकर हम सब आराम से बैठकर एक दूसरे की खिंचाई और हंसी-मजाक में लगे ही थे कि एक लगभग 70-75 साल की माताजी कुछ पैसे मांगते हुए मेरे सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो गईं....!

उनकी कमर झुकी हुई थी,. चेहरे की झुर्रियों में भूख तैर रही थी... आंखें भीतर को धंसी हुई किन्तु सजल थीं... उनको देखकर मन में न जाने क्या आया कि मैने जेब मे सिक्के निकालने के लिए डाला हुआ हाथ वापस खींचते हुए उनसे पूछ लिया......

"दादी लस्सी पियोगी ?"

मेरी इस बात पर दादी कम अचंभित हुईं और मेरे मित्र अधिक... क्योंकि अगर मैं उनको पैसे देता तो बस 5 या 10 रुपए ही देता लेकिन लस्सी तो 35 रुपए की एक है... इसलिए लस्सी पिलाने से मेरे गरीब हो जाने की और उस बूढ़ी दादी के द्वारा मुझे ठग कर अमीर हो जाने की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई थी!

दादी ने सकुचाते हुए हामी भरी और अपने पास जो मांग कर जमा किए हुए 6-7 रुपए थे वो अपने कांपते हाथों से मेरी ओर बढ़ाए... मुझे कुछ समझ नही आया तो मैने उनसे पूछा...

"ये किस लिए?"

"इनको मिलाकर मेरी लस्सी के पैसे चुका देना बाबूजी !"

भावुक तो मैं उनको देखकर ही हो गया था... रही बची कसर उनकी इस बात ने पूरी कर दी !

एकाएक मेरी आंखें छलछला आईं और भरभराए हुए गले से मैने दुकान वाले से एक लस्सी बढ़ाने को कहा... और उन दादी से कहा ये आप ही रख लो ! उन्होने अपने पैसे वापस मुट्ठी में बंद कर लिए और पास ही जमीन पर बैठ गईं...

अब मुझे अपनी लाचारी का अनुभव हुआ क्योंकि मैं वहां पर मौजूद दुकानदार, अपने दोस्तों और कई अन्य ग्राहकों की वजह से उनको कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं कह सका !

डर था कि कहीं कोई टोक ना दे.....कहीं किसी को एक भीख मांगने वाली बूढ़ी महिला के उनके बराबर में बिठाए जाने पर आपत्ति न हो जाये... लेकिन वो कुर्सी जिस पर मैं बैठा था मुझे काट रही थी......

लस्सी कुल्लड़ों मे भरकर हम सब मित्रों और बूढ़ी दादी के हाथों मे आते ही मैं अपना कुल्लड़ पकड़कर दादी के पास ही जमीन पर बैठ गया क्योंकि ऐसा करने के लिए तो मैं  स्वतंत्र था... इससे किसी को  आपत्ति नही हो सकती थी... हां! मेरे दोस्तों ने मुझे एक पल को घूरा... लेकिन वो कुछ कहते उससे पहले ही दुकान के मालिक ने आगे बढ़कर दादी को उठाकर कुर्सी पर बैठा दिया और मेरी ओर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर कहा.......

"ऊपर बैठ जाइए साहब ! मेरे यहां ग्राहक तो बहुत आते हैं किन्तु इंसान कभी-कभार ही आता है"

अब सबके हाथों मे लस्सी के कुल्लड़ और होठों पर सहज मुस्कुराहट थी, बस एक वो दादी ही थीं जिनकी आंखों मे तृप्ति के आँसू... होंठों पर मलाई के कुछ अंश और दिल में सैकड़ों दुआएं थीं !

न जानें क्यों जब कभी हमें 10-20-50 रुपए किसी भूखे गरीब को देने या उसपर खर्च करने होते हैं तो वो हमें बहुत ज्यादा लगते हैं लेकिन सोचिए कि क्या वो चंद रुपए किसी के मन को तृप्त करने से अधिक कीमती हैं ?

दोस्तों... तो चलिये हम औऱ आप आज से  ऐसे दयापूर्ण और करुणामय काम करते रहें भले ही कोई अभी आपका साथ दे या ना दे , समर्थन करे ना  करें...  सच मानिए इससे आपको जो आत्मिक सुख मिलेगा वह अमूल्य है ।

Blog ki Traffic Kaise Badhaye/ ब्लॉग की ट्रैफिक कैसे बढ़ाये?

 

1 – कभी भी किसी भी काम को छोटा नही समझना चाहिए इसी मूलमंत्र पर जब आप कोई काम शुरू करते है तो निश्चित ही आप छोटे से काम की शुरुआत करते हुए आप सफलता की उचाईयो पर जा सकते है ठीक ऐसा ही कुछ ब्लॉग का क्षेत्र भी है, ब्लॉग के क्षेत्र में जब कोई कदम रखता है तो उसे कोई नही जानता है यहाँ तक की चाहे कितने सफल भी क्यू न हो जाए लेकिन कोई भी आपको Personally तौर पर कुछ लोग ही जान पाते है लेकिन हर किसी को सिर्फ और सिर्फ आपके ब्लॉग वेबसाइट के माध्यम से ही आपको जानते होंगे
यानी ब्लॉग एक ऐसा माध्यम है जो लोगो के बीच में न रहते हुए भी लाखो लोगो के बीच में अपनी लिखी गयी बातो के माध्यम से रहा जा सकता है यानि आपकी लेखनी ही आपकी ताकत है तो दोस्तों अगर ब्लॉग में सफल होना है तो आप जिस भी क्षेत्र के टॉपिक पर ब्लॉग लिखते है उसमे महारत हासिल कीजिये और एक सफल ब्लागर की निशानी भी यही है की वह अपने पाठको को कितने सरल भाषा में अपनी बातो से समझा पा रहा है और लिखते समय इस बात का जरुर ध्यान रखना चाहिए की आपके और पाठको के बीच एक अपनापन का भाव हो, यही गुण आपको एक सफल ब्लागर बना सकता है
2 – ब्लॉग का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है लोगो की हेल्प करना, क्या आपने कभी सोचा है की ब्लॉग क्यू लिखा जाता है तो जान लीजिये ब्लॉग लिखने का सबसे बड़ा कारण होता है लोगो को अपने जानकारियों और लिखी गयी बातो के माध्यम से हमेसा दुसरो की सेवा में सदैब तत्पर रहना, जो लोग ब्लॉग लिखते है उनका मुख्य मकसद भी यही होता है की अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगो की मदद की जाय, अगर आप भी ब्लॉग लिखते है तो इसे हमेसा फर्स्ट पर रखिये फिर देखिये कैसे लोग आपसे जुड़ते चले जाते है
3 – ब्लॉग का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है Comment , अब आप सोच रहे होने की भला कमेंट के माध्यम से आपके ब्लॉग को इतना क्या फायदा होंने वाला है तो जान लीजिये जब भी आप कोई पोस्ट लिखते है तो उस पोस्ट को पढकर लोगो के मन में तरह तरह के सवाल आते है जिसका उत्तर पाठक आपसे जानना चाहते है यदि आप ब्लागिंग में सफल होना चाहते है कभी भी कमेंट को Ignore न करे और अपने यदि कमेंट के माध्यम से आप यदि अपने पाठको को संतुष्ट कर पाते है तो निश्चित ही आपके पाठक किसी भी भी वक्त आपके ब्लॉग पर जरुर विजिट करेगे
4 – Competition के इस माहौल में भला आपका भी Competition अन्य दुसरे ब्लाग से हो सकता है इससे कभी भी घबराईये मत, क्यूकी जहा Competition का माहौल होता है वहा आपको हमेशा और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है और अपने आप को कभी भी टॉप पर मत समझिये क्यूकी एक नये ब्लागर से भी आप कुछ न्य करने को सीख सकते है जो की आपके ब्लॉग के सफर में अच्छा ही होने वाला हो सकता है इसलिए हमेसा दुसरो से सीखने का भाव होना चाहिए अगर इसी लक्ष्य के साथ आप आगे बढ़ते रहे तो निश्चित ही आप एक सफल ब्लागर बन सकते है
5 – वैसे तो आजकल हर किसी के पास मोबाइल Smartphone होता है और यदि आप ब्लॉग लिखते है तो निश्चित ही आपके पास भी मोबाइल तो जरुर होंगा ही, अपने पाठको से हर समय जुड़ने के लिए मोबाइल फोन एक बेहतर साधन हो सकता है क्यूकी आप हर घड़ी 24 घंटे अपने लैपटॉप के साथ तो रह नही सकते है ऐसी स्थिति में यदि आप अपने मोबाइल में यदि wordpress या Blogger पर ब्लॉग लिखते है तो आप इनके अपने मोबाइल में Apps डाउनलोड कर सकते है इसका सबसे बड़ा फायदा यह होंगा की आप मोबाइल से पोस्ट तो आसानी से लिख नही सकते है लेकिन कभी भी वक्त मिलने पर अपने पाठको को उनके कमेंट का जबाव तुरंत दे सकते है ऐसा करने से आपके और आपके पाठको के बीच एक अच्छा सम्बन्ध बनेगा जो आपकी ब्लॉग को सफल बनाने में जरुर मदद करेगा
Example के लिए इस पोस्ट के कमेंट को देखिये –
6 – किसी भी ब्लागर का सपना होता है की उसके वेबसाइट पर लोग अधिक से अधिक विजिट करे यह सोचना जितना आसान है उतना कठिन भी नही है यदि आप ब्लागिंग में नये है और आपने शुरू शुरू में खूब जोश में पोस्ट लिखना शुरू करते है लेकिन कुछ महीनो के बाद लगता है आपको ब्लागिंग से कुछ फायदा नही हो रहा है या पैसे नही कमा रहे है तो सबसे पहले पैसे कमाने के उद्देश्य से आप ब्लॉग लिख रहे है तो आप ब्लॉग में कभी सफल नही हो सकते है, ब्लॉग लिखना जितना आज के समय आसान हो गया है उतने अधिक लम्बे समय तक समय देना कठिन भी हो गया है क्यूकी सभी लोग अपने काम का तुरंत रिजल्ट चाहते है तो यदि आप शुरू शुरू में ब्लॉग को पार्ट टाइम के रूप में काम करते है तो निश्चित ही आप सफल हो सकते है लेकिन ब्लॉग लिखने के समय में काफी अन्तराल भी आपके नियमित पाठक को आपसे दूर कर सकता है तो इसके लिए आप खुद तय कीजिये की आपको कितने दिनों के अन्तराल पर ब्लॉग लिखते रहना है ऐसा करने से आपके और आपके पाठको के बीच हमेशा तालमेल बना रहेगा जो कही न कही आपके ब्लॉग को सफल बनाने में एक बेहतर कदम साबित होंगा
7 – अक्सर लोगो के द्वारा यह कहते हुए सुना जाता है की जो लोग ब्लॉग लिखते है वे अपनों से कट जाते है और हमेसा ब्लॉग और कंप्यूटर में ही डूबे रहते है ऐसा जो लोग कहते है उनकी बातो को कभी भी बुरा नही मानना चाहिए अगर आपके अंदर Negative को भी Positive देखने की क्षमता है तो निश्चित ही यह बात आपके लिए वरदान साबित हो सकती है क्यूकी आप जानते ही है जो लोग आज के दौर में सफल है चाहे वह Tata, Birla ही क्यू न हो वे अपने शुरुआत के समय में 18 घंटे से भी अधिक लगातार काम करते थे जिसके कारण आज वे इस मुकाम पर पहुचे है तो भला आप मेहनत करने से क्यू जी चुराए .
8 – सबसे जरुरी बात अगर आपको ब्लॉग लिखने का कोई शौक नही है फिर भी आप लिखते जा रहे है तो सकता है की कुछ समय बाद इतने मेहनत करने के बाद अपना ब्लॉग बंद कर दे जो कही न कही आपके लगे समय को एक पल में बर्बाद कर सकता है इसलिए अगर आपको ब्लॉग लिखने का शौक है तो इसे अपना Passion बनाये न की इंटरेस्ट.
9 – किसी भी ब्लॉग की सफलता के लिए वर्तमान की घटनाओ का विशेष योगदान होता है इसलिए आप ब्लॉग लिखते है अपने ब्लॉग टॉपिक से वर्तमान की घटनाओ से Related Post भी जरुर लिखने चाहिए क्यूकी जो वर्तमान में हो रहा है उसे हर कोई जानना चाहता है इसलिए यदि आपको ब्लॉग में सफल होना है वर्तमान की घटनाओ को पोस्ट के रूप में जरुर लिखे
10 – किसी भी ब्लॉग की सफलता के लिए पाठको का आपके ब्लॉग से दी गयी जानकारी से संतुष्ट होना अनिवार्य है इसलिए आप जो कुछ भी ब्लॉग के पोस्ट के रूप में लिखते है उसकी भाषा एकदम स्पष्ट और पूर्ण होनी चाहिए
http://happylovelymessage.blogspot.in/2018/04/blog-post_12.html 

गाय से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी ।


1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है । वहां वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं ।
     
2. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस जगह देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं ।

3. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे ; गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है ।

4. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है ।

5. गौ माता के खुर्र में नागदेवता का वास होता है । जहां गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू नहीं आते ।

6. गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है ।

7. गौ माता कि एक आंख में सुर्य व दूसरी आंख में चन्द्र देव का वास होता है ।

8. गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है।

9. गौ माता की पूंछ में हनुमानजी का वास होता है । किसी व्यक्ति को बुरी नजर हो जाये तो गौ माता की पूंछ से झाड़ा लगाने से नजर उतर जाती है ।

10. गौ माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कुबड़ होता है , उस कुबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है । रोजाना सुबह आधा घंटा गौ माता की कुबड़ में हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है ।

11. एक गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है ।

12. गौ माता के दूध घी मख्खन दही गोबर गोमुत्र से बने पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है । इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं ।

13. जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।

14. गौ माता के चारो चरणों के बीच से निकल कर परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है ।

15. गौ माता के गर्भ से ही महान विद्वान धर्म रक्षक गौ कर्ण जी महाराज पैदा हुए थे।

16. गौ माता की सेवा के लिए ही इस धरा पर देवी देवताओं ने अवतार लिये हैं ।

17. जब गौ माता बछड़े को जन्म देती तब पहला दूध बांझ स्त्री को पिलाने से उनका बांझपन मिट जाता है ।

18. स्वस्थ गौ माता का गौ मूत्र को रोजाना दो तोला सात पट कपड़े में छानकर सेवन करने से सारे रोग मिट जाते हैं ।

19. गौ माता वात्सल्य भरी निगाहों से जिसे भी देखती है उनके ऊपर गौकृपा हो जाती है ।
20. काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं । जो ध्यानपूर्वक धर्म के साथ गौ पूजन करता है उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है ।

21. गाय एक चलता फिरता मंदिर है । हमारे सनातन धर्म में तैंतीस कोटि देवी देवता है ,
हम रोजाना तैंतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जा कर उनके दर्शन नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं ।

22. कोई भी शुभ कार्य अटका हुआ हो बार बार प्रयत्न करने पर भी सफल नहीं हो रहा हो तो गौ माता के कान में कहिये रूका हुआ काम बन जायेगा !

 23. गौ माता सर्व सुखों की दातार है ।

हे मां आप अनंत ! आपके गुण अनंत ! इतना मुझमें सामर्थ्य नहीं कि मैं आपके गुणों का बखान कर सकूं ।

अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा तो अपने मित्रो तक इसे जरूर पहुचाये 🙏🙏🙏

जय गाय माता दी
जय श्री कृष्णा

।।जय जय श्री राम।।

Technology 3 डी होलोग्राफिक तकनीक बदलेगी दुनिया


आपको याद होगा कि मोदी ने 3 डी होलोग्राफिक तकनीक के जरिए जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था. एक ही झटके में उन्होंने ना सिर्फ कई जगह अपना संदेश पहुंचा दिया बल्कि इसके जरिए उन्होंने युवाओं को भी अपना मुरीद बनाया. ऐसी में आज तक ने भी 3 डी होलोग्राफिक तकनीक के जरिए अहमदाबाद को दिल्ली में उतारने की कोशिश की. इस तकनीक के जरिए मोदी के परिवार के कई सदस्यों से बातचीत की.
कभी ऐसी तकनीक के बारे में सोचा है, जो न केवल आपका घर डिजाइन कर दे, बल्कि फटाफट उसे बना भी दे और भूख लगे तो आपका खाना भी तकनीक ही बनाए। आने वाले वक्त में 3डी प्रिंटिंग आपकी ऐसी कल्पनाओं को साकार कर सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 3डी प्रिंटिंग के बारे में कुछ समय पहले कहा था कि ′इस तकनीक में हर चीज को बनाने की क्रांतिकारी क्षमता है।′ जिंदगी को आसान और आरामदायक बनाने के लिए तकनीक लगातार नई चीजें पेश कर रही है। इसी तकनीक में एक नाम 3डी प्रिंटिंग का भी है। माना जा रहा है कि खिलौने एवं फुटवियर्स से लेकर जेट विमान के पार्ट्स, कारें और इमारतें भी भविष्य में 3डी तकनीक से बनेंगी। 1984 में 3डी प्रिंटर चार्ल्स डब्ल्यू हुल ने डिजाइन किया था।
अब इस तकनीक से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में एक बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है। 3डी प्रिंटिंग, प्रोडक्शन या प्रिंट करने की ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से कई तरह के फिजिकल मॉडल और प्रोडक्ट्स बनाए जा सकते हैं।

3डी तकनीक से जुड़े पी. गियाकोमेली और ए. स्मेडबर्ग जैसे विशेषज्ञों का दावा है कि 3डी तकनीक की लोकप्रियता भविष्य में तेजी से बढ़ेगी, क्योंकि इसके उपयोग से विभिन्न प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए बाजार पर निर्भरता कम हो सकती है। आपको मनचाहे प्रोडक्ट डिजाइन करने की जरूरत भी नहीं होगी, क्योंकि इंटरनेट पर पहले से ही 3डी ड्राइंग्स और प्रिंटिंग की रेसिपी मौजूद है।
एप्पल के आने वाले नए डिवाइस iPhone 8 और iPhone 7s 3डी फेस स्कैनिंग तकनीक से लैस हो सकता है। जानकारी के अनुसीर कंपनी 3डी सेंसर फेशियल रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर कार्य कर रही है। जिसकी मदद से iPhone यूजर्स फोन को अनलॉक करने के अलावा आॅथेंटिकेशन पेमेंट भी कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि 3डी सेंसर काफी तेज और सटीक है और इसे “focal points of the feature” भी कहा जा सकता है। हांलाकि कंपनी की तरफ से इसके बारे कोई खुलासा नहीं किया है।

इस नई तकनीक से यूजर्स को iPhone अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि केवल फेस देखकर ही आपका डिवाइस अनलॉक हो जाएगा। यह तकनीक फोन को अनलॉक करने के अलावा लॉगइन करने और पेमेंट करने में लाभदायक होगी। यह तकनीक एक नए 3डी सेंसर द्वारा संचालित होगी। यह तकनीक यूजर के चेहरे को स्कैन कर चंद सेकंड में ही फोन को अनलॉक कर देगी। वहीं फोन को अनलॉक करने के लिए चेहरे को फोन के बिल्कुल पास लाने की जरूरत नहीं होगी।

Technology डुअल स्क्रीन तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

चीनी कंपनी मिजू ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कंपनी ने भारत में Meizu Pro 7 स्मार्टफोन पेश किया है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका डुअल स्क्रीन होना. इसी वजह से काफी लंबे वक्त से भारतीय यूजर्स को इस स्मार्टफोन का इंतजार था. इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पर स्क्रीन दी गई है. इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.  

आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन में क्या खास फीचर्स हैं...

मिजू ने अपने इस दमदार स्मार्टफोन को बिना किसी इवेंट के लॉन्च किया है. कंपनी ने ट्विटर के जरिए इस स्मार्टफोन की जानकारी दी है. कंपनी के आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, 'जिस फोन का आप इंतजार कर रहे थे, वो आ चुका है. ये फोन लिमिटेड स्टॉक में केवल अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है.'  मिजू ने अपने इस दमदार स्मार्टफोन को बिना किसी इवेंट के लॉन्च किया है. कंपनी ने ट्विटर के जरिए इस स्मार्टफोन की जानकारी दी है. कंपनी के आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, 'जिस फोन का आप इंतजार कर रहे थे, वो आ चुका है. ये फोन लिमिटेड स्टॉक में केवल अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है.
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें दिया गया डुअल स्क्रीन है. इसके बैक में एक प्राइमरी स्क्रीन दी गई है. बैक में कैमरे के नीचे 1.9-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है. इसे नोटिफिकेशन देखने और बैक कैमरे से सेल्फी क्लिक करने के लिए उपयोग किया जा सकता है. इस तकनीक को इंटरनेशनल मीडिया ने भी काफी प्रशंसा की थी. वहीं इसके फ्रंट में 5.5- इंच फुल HD AMOLED स्क्रीन दी गई है. 

Meizu Pro 7 में 5.5-इंच फुल HD सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें इसमें MediaTek Helio P25 दिया गया है. इसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी मौजूद है. इस स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट सेंसर इसके होम बटन में ही दिया गया है.
इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है. अमेजन पर यह स्मार्टफोन 4GB रैम वैरिएंट में मिल रहा है. Meizu Pro 7 में दो स्क्रीन दी गई हैं. इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है.  इस स्मार्टफोन की कीमत 22,999 रुपए रखी गई है. अमेजन पर यह स्मार्टफोन 4GB रैम वैरिएंट में मिल रहा है. Meizu Pro 7 में दो स्क्रीन दी गई हैं. इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है.

इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P25 प्रोसेसर व माली-T880 GPU चिपसेट दिया गया है. मिजू प्रो 7 स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है.  इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P25 प्रोसेसर व माली-T880 GPU चिपसेट दिया गया है. मिजू प्रो 7 स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है.

Technology फोल्डबेल स्क्रीन स्मार्टफोन ZTE Axon M लॉन्च


एक्सॉन एम कंपनी का पहला डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन है ZTE Axon M को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है, फिलहाल, भारतीय मार्केट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, हमने कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों द्वारा फोल्डबेल स्मार्टफोन पर काम करने के बारे में अब तक सुना था। लेकिन ऐसा करने में कामयाब हुई है ज़ेडटीई। एक्सॉन एम कंपनी का पहला डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन है जो एक हिंज से जुड़ा है। ZTE Axon M को फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसे आने वाले महीने में उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि एक्सॉन एम आने वाले महीनों में चीन, यूरोप और जापान में भी पेश किया जाएगा।
ZTE नए एक्सॉन एम हैंडसेट की मार्केटिंग मल्टीमीडिया डिवाइस के तौर पर कर रही है। बताया गया है कि फोल्ड करने के बाद यह हैंडसेट आसानी से पॉकेट में फिट हो जाएगा। स्मार्टफोन में चार मोड दिए गए हैं, जिसमें डुअल मोड भी शामिल है। इस मोड में यूज़र दो अलग-अलग ऐप को अलग-अलग स्क्रीन पर एक साथ चला सकेंगे। एक्सटेंडेड मोड में यूज़र ईमेल स्ट्रीम कर सकते हैं या पूरे 6.75 इंच के फुल-एचडी स्क्रीन पर गेम खेल सकते हैं। मिरर मोड में यूज़र किसी कंटेंट की दोनों ही स्क्रीन पर मिरर कर सकते हैं। ट्रेडिशनल मोड में यूज़र डिवाइस को आम स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ZTE Axon M में दो 5.2 इंच के डुअल फुल-एचडी टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले हैं। इन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो थोड़ा पुराना है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। मज़ेदार बात यह है कि फोन में सिर्फ एक 20 मेगापिक्सल का कैमरा है जो रियर के साथ फ्रंट कैमरे की भी भूमिका निभाएगा। कैमरे का अपर्चर एफ/1.8 है। एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलने वाले इस हैंडसेट में 3180 एमएएच की बैटरी है और यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

लॉन्च के मौके पर कंपनी ने कहा कि ज़ेडटीई एक्सॉन एम स्मार्टफोन की क्षमता पहचानने की दिशा में एक अहम कदम है। और इसमें ज़ेडटीई सबसे आगे है।

Sab kuch

मूलाधार चक्र हीलिंग।

  https://youtu.be/APq3mCgb3fM?si=D1nkuyqimWfZXSyp ये वीडियो जरूर देखें, मूलाधार चक्र हीलिंग का है ,रात को सोने से पहले जरूर देखें बहुत पावर...