Yllix

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार.

दही एक दुग्ध-उत्पाद है जिसका निर्माण दूध के जीवाणुज किण्वन द्वारा होता है। लैक्टोज का किण्वन लैक्टिक अम्ल बनाता है, जो दूध प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर इसे दही मे बदल देता है साथ ही इसे इसकी खास बनावट और विशेष खट्टा स्वाद भी प्रदान करता है। सोया दही, दही का एक गैर दुग्ध-उत्पाद विकल्प है जिसे सोया दूध से बनाया जाता है।

खाने में दही का प्रयोग पिछले लगभग 4500 साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है।

दही खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में मौसम में दही का सेवन करने के फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। ये ना सिर्फ इंसान को फ्रेश रखता है बल्कि ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है। अमेरिकन जरनल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक स्टडी में साफ हुआ है कि व्यक्ति के कार्डियोवसकुलर हेल्थ को बनाए रखने के लिए दही बहुत लाभदायक है। हेल्थ के लिए फर्मेंटेड डेरी प्रोडक्ट्स काफी अच्छे होते हैं। स्टडी में कहा गया है कि दही का सेवन करने से महिलाओं को 30 प्रतिशत और पुरुषों को करीब 19 प्रतिशत तक हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। 

इन बीमारियों से छुटकारा दिलाती है दही

    दही कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही खाने से दांत भी मजबूत होते हैं। दही ऑस्टियोपोरोसिस (जोडों की बीमारी) जैसी बीमारी से लड़ने में भी मददगार होती है।

    डायबिटोलॉजिया जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो दही के नियमित सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है। दही में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और सैचुरेटेड फैट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो डायबिटीज टाइप 2 से दूर रखने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज से परेशान है तो अपने आहार में दही को शामिल करें।


    दही पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पेट की बीमारी से परेशान लोगों को अपने आहार में दही को प्रचूर मात्रा में शामिल करना चाहिए। पेट में जब अच्छे किस्म के बैक्टीरिया की कमी हो जाती है, जिसके चलते भूख न लगने जैसी तमाम बीमारियां पैदा हो जाती हैं। इस स्थिति में दही सबसे अच्छा भोजन बन जाता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाये जाते हैं जो पेट की बीमारी को ठीक करते हैं। यह इन तत्वों को हजम करने में मदद करता है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त होती है।

    चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम होती है और त्वचा में निखार आता है। दही से चेहरे की मसाज की जाये तो यह ब्लीच के जैसा काम करता है। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न की समस्‍या को दूर करने के लिए दही मलना चाहिए, इससे सनबर्न और टैन में फायदा मिलता है। इसके अलावा त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए दही का प्रयोग करना चाहिए। जैतून के तेल और नींबू के रस के साथ दही का चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन समाप्त होता है।

No comments:

Post a Comment

Sab kuch

USEME application

 दोस्तों  फेसबुक , इंस्टाग्राम जैसे एप्लीकेशन Useme दे रही  ₹2000 से ₹20000 हर रोज कमाने का मौका। India's 1st Social Saving App 📲  USEM...